[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Neemuch
- Repair The School Buses, Action Will Be Taken If There Is A Deficiency In The Investigation, Instructions From The Transport Commissioner
नीमच4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

स्कूली बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर लाने-ले जाने के लिये चल रही बसों सहित अन्य वाहनों की जांच की जिम्मेदारी आरटीओ की होती है,लेकिन अभी तक विभाग ने इस विषय में कोई विचार नहीं किया था अब परिवहन आयुक्त ने स्कूल बसों की जांच के लिए आरटीओं को निर्देश दिए हैं।जिसमें न्यायालय के आदेशानुसार मापदंडों के आधार पर बसों की जांच की जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी ने सभी स्कूल बस,ऑटो, मैजिक आदि को मानकों के अनुसार दुरुस्त करने के निर्देश स्कूल प्राचार्यों को दिए हैं बसों की जांच का अभियान शुरू कर दिया है उन्होंने कहा कि समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्यों को अपनी संस्था में संचालित वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज बीमा, फिटनेस,परमिट एवं उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी-
नीमच आरटीओ रितु अग्रवाल ने कहा कि सभी स्कूल संचालकों,प्राचार्यों को बसों को नियमाननुसार दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिनकी जांच भी शुरू हो गई है।इस दौरान अगर किसी भी वाहन में कमियां पाए जाने पर स्कूल और बस संचालकों पर नियमानुसार
कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link
