[ad_1]
नीमच32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिटी थाना क्षेत्र के गिरदौड़ा में कृषि भूमि को बेचने और कब्जे की बात को लेकर 2 पक्षों विवाद में चल रहा है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई की थी। गुरुवार देर शाम एक पक्ष के सरदार सिंह गुर्जर के समर्थन में ग्राम कानाखेड़ा गिरदौड़ा रातडिया और रेवली के ग्रामीण बड़ी संख्या में सिटी थाना पहुंचे। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया।
बता दें कि विक्रम पाटीदार, राहुल पाटीदार और महेश पाटीदार की कृषि भूमि ग्राम गिरदौड़ा में है। विक्रम पाटीदार ने इस भूमि का चंद्रशेखर नागदा के साथ विक्रय पत्र अनुबंध किया गया था लेकिन समय रहते रजिस्ट्री नहीं होने के कारण कोर्ट के नोटिस के बाद उक्त विक्रय अनुबंध को निरस्त किया गया, जिसके बाद से ही उक्त जमीन पर कब्जे की बात को लेकर विवाद चला आ रहा है।
बीते दिनों खेत पर बुवाई के दौरान चंद्रशेखर नागदा, नरेंद्र नागदा और दूसरे पक्ष के विक्रम पाटीदार व अन्य के बीच विवाद और मारपीट चल रही थी। इसी दौरान सरदार सिंह गुर्जर उधर से निकले तो बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत किया गया।
पाटीदार बंधुओं की शिकायत पर पुलिस ने सरदार सिंह पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके विरोध में गुरुवार को नागदा पक्ष के तरफ से बड़ी संख्या में ग्रामीण सिटी थाने पहुंचे।
इधर, नागदा पक्ष ने विक्रम पाटीदार, महेश पाटीदार और राहुल पाटीदार पर भी कार्रवाई की मांग की गई है। नागदा पक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि सरदार सिंह गुर्जर पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
[ad_2]
Source link
