Sun. Apr 12th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Maiden Side Alleges Murder, Video Released By Husband Strangulating, Police Engaged In Investigation

ग्वालियर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक नवविवाहिता नीलम का गला दबाता पति प्रमोद - Dainik Bhaskar

मृतक नवविवाहिता नीलम का गला दबाता पति प्रमोद

ग्वालियर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिण्टो पार्क जडेरूआ की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। घटना का पता चलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया है। मृतक मायके पक्ष के लोगों ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें नवविवाहिता का पति उसका गला दबाते दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मायके पक्ष द्वारा दिए गए वीडियो की जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जडेरूआ निवासी 24 वर्षीय नीलम पत्नी प्रमोद जाटव ने बीती शाम फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। नवविवाहिता की मौत का पता चलते ही उसके मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और हत्या के आरोप लगाए है। परिजनों ने बताया कि प्रमोद अक्सर उसकी मारपीट करता था और रुपयों की मांग करता था। उसने उसकी हत्या की है।

वीडियो किया जारी

मृतका के मायके पक्ष ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें प्रमोद नीलम के ऊपर बैठकर उसका गला दबा रहा है। वीडियों के बारे में बताया गया है कि यह पुराना है और मायके वालों से पैसों की मांग के लिए धमकी देने के लिए बनाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच शुरू कर दी है उसके तथ्यों पर कार्रवाई करेंगे

टीआई रामनरेश यादव ने बताया है कि महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। मर्ग कायम कर लिया है। मायके पक्ष का हत्या का आरोप है। मामले में पीएम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही असल तथ्य सामने आएंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *