Sun. Apr 12th, 2026

[ad_1]

इंदौर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी संघ की मासिक बैठक 8 जुलाई को 115 सी राजेंद्र नगर इंदौर में आयोजित की गई है। संस्था के अध्यक्ष दीपक उपाध्याय और महामंत्री नरेन्द्र एदलाबादकर ने बताया इस बैठक में नियमित चर्चा के अलावा शासन द्वारा पारित कुछ महत्वपूर्ण आदेशों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें खास तौर पर पेंशनर व उनके पति/पत्नी दोनों की मृत्यु के बाद यदि कोई उन पर आश्रित अविवाहित, विधवा अथवा डायवर्सी पुत्री हो तो उसे पेंशन कैसे प्राप्त होगी वि्षय पर विचार- विमर्श किया जाएगा। इसी तरह सेवानिवृत्ति के पूर्व जिनको वेतन वृद्धि 1 जुलाई या 1 जनवरी को मिलती थी परंतु उनके 30 जून या 31 दिसंबर को ही सेवानिवृत्त हो जाने से य़ह उन्हें नहीं मिली है। इस संबंध में भी सरकार ने वेतन वृद्धि देने के आदेश जारी कर दिए हैं। महामंत्री एदलाबादकर ने बताया कि एक कई मुद्दों पर बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *