[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Alirajpur
- MP Panchayat Secretary Sangathan Block Jobat Gave Memorandum In The Police Station, Demanded Action Against Sarpanch
आलीराजपुर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत सचिव संगठन के सदस्य और ग्राम थापली में सचिव के पद पर पदस्थ प्रतापसिंह डुडवे ने ग्राम पंचायत सरपंच पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ब्लॉक के सभी सचिव एकत्रित होकर गुरुवार को थाने में ज्ञापन देने पहुंचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में उपनिरीक्षक ललित बैरागी को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें बताया गया कि म प्र शासन की ग्रामीण विकास की नितियों को ग्रामीण क्षेत्र तक पहुचाने मे सचिव अपने पूरे मनोयोग से सहयोग करते रहे है। विगत दिनों सचिव डुडवे ने ग्राम पंचायत थापली के सरपंच दिलीपसिंह चौहान से शासकीय योजनाओं से संबंधित बिल जनपद में जमा करना है, ऐसा बताया तो सरपंच ने पंचायत सचिव से गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी गई।
साथ ही कहने लगे कि तुझे बिल की क्या जरूरत है, मैं सब निपट लूंगा करके सचिव को तीन चार थप्पड़ मारा और बोला कि तू ज्यादा होशियार मत बनना, कहते हुए सचिव पर हमला करने लगा, इतने में मैं बाइक से वहां से चला गया।
हमें भी पंचायत में ही कार्य करना है, सरपंच के इस प्रकार के व्यवहार करने से मैं मेरा कार्य सुचारु रूप से नहीं कर सकूंगा और मुझे हमेशा यह भय बना रहेगा कि मेरे साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। अतः संगठन के माध्यम से शिकायत व सचिव के साथ सरपंच की ओर से किए गए दुर्व्यवहार मारपीट व जान से मारने की धमकी की एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही सरपंच पर यदि कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो सचिव संगठन इसके विरूद्ध जन आंदोलन करेंगे।

[ad_2]
Source link
