[ad_1]
राजगढ़ (भोपाल)13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सावन के तीसरे दिन गुरुवार को दोपहर में राजगढ़, खिलचीपुर सहित जिले में कई जगह बारिश शुरू हो गई। यहां पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान थे, जिसके बाद आज अचानक मौसम बदला और फिर पहले खिलचीपुर में रिमझिम और जिसके बाद राजगढ़ में झमाझम बारिश शुरू ही गई। बारिश से सड़कों पर जहां पानी बह निकला वहीं लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।
जिले में पिछले कुछ दिनों से गर्मी व उमस से लोग बेहाल थे है, गुरुवार को खिलचीपुर में भी तेज गर्मी और उमस थी, दोपहर डेढ़ बजे अचानक यहां आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक यहां बारिश का दौर जारी रहा जिसके बाद बारिश बंद हो गई और फिर धूप निकल आई जिससे उमस बढ़ गई है।
वही राजगढ़ में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे, यहां खिलचीपुर के बाद दोपहर में साढ़े दिन बजे तेज बारिश शुरू हो गई। यहां आधे घंटे हुई बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है वहीं गर्मी से लोगों को यहां कुछ राहत मिली है।
जिले में अब तक सामान्य से भी कम हुई है बारिश
मौसम विभाग के द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इस समय तक पूरा जिला बारिश से तरबतर हो गया था, लेकिन इस बार जिले में बारिश सामान्य से भी कम हुई है। राजगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस बार 1 जून से लेकर आज दिनांक तक जिले में 141.3 मिली मीटर बारिश हुई है। जबकि पिछले साल 5 जुलाई तक जिले में 191.3 मिली मीटर बारिश हो चुकी थी।
[ad_2]
Source link
