[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Umaria
- Elephants Returned To The Forest After Bathing In Charkawah Pond Of Bandhavgarh Tiger Reserve
उमरिया25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अब जंगली हाथियों ने भी तालाबों में डेरा जमाना शुरू कर दिया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल के तालाब में ऐसा ही देखने को मिला। चरकवाह तालाब में जंगली हाथियों के दल ने अपना डेरा जमाया। पूरा दल पानी में मस्ती करते दिखा।
इस दल में हाथियों के बच्चे भी थे। मादा हाथियों ने अपने सुरक्षा घेरे में बच्चों को नहलाया और उन्हें मस्ती कराई। काफी देर तक तालाब में नहाने के बाद हाथियाें का दल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लौट गया। यह वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है।

एलीफेंट फैमिली की मस्ती
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अलग-अलग क्षेत्रों में जंगली हाथी हाथियों की मूवमेंट रहती है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन का दावा है कि वे जंगली हाथियों पर निगरानी रखते हैं। इससे कि कोई जनहानि और किसी प्रकार की भी क्षति ना हो सके। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वीडियो में एलीफेंट फैमिली दिखाई दे रही हैं। इसमें तीन बच्चे व चार बड़े हाथी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाथियों को पानी में मस्ती करना सबसे ज्यादा पसंद है। इसके कारण वह लगातार पानी वाले क्षेत्रों में दिखाई देते हैं।

[ad_2]
Source link
