Sun. Apr 12th, 2026

[ad_1]

पन्ना42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पन्ना जिले के ग्रामीण क्षेत्र के गांव जुए का अड्डा बनते जा रहे हैं। यहां लाखों रुपए का जुआ रोजाना खेला जा रहा है। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा गांव का है। वीडियो में नोटों की गड्डियां दिख रही हैं। लोग जुआ खेलते नजर आ रहे हैं।

पन्ना जिले में कुछ समय से अंतरराज्यीय स्तर के माफिया सक्रिय हैं। शराब, गांजा, हथियार, जुआ, सट्टा जैसे अवैध कारोबार कुछ समय से आम हो चुके हैं। जिससे स्थानीय नागरिक चिंतित हो रहे हैं। ऐसे ही मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अंतरराज्यीय स्तर का जुआ का फड़ और पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियों के ढेर दिख रहे हैं।

रोज 50 लाख से ज्यादा के दाव

फड़ में तीस से ज्यादा लोग नजर आ रहे हैं। लोगों का दावा है कि यहां रोज करीब 50 लाख से भी ऊपर के दांव लग रहे हैं। यह वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाया है। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया।

उप्र के कई जिलों से आते हैं लोग

यह वीडियो पन्ना जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत ग्राम जसवंतपुरा के चीपा वार्ड का बताया जा रहा है। जहां लगभग 1 माह से जुआ का फड़ चल रहा है। इसमें पन्ना, सतना, छतरपुर, कटनी सहित उप्र के बांदा, महोबा और चित्रकूट के कई धनाढ्य जुआ खेलने गाड़ियों से आते हैं। इनमें कुछ अंतरराज्यीय स्तर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी हैं।

पवई-शाहनगर की सीमा पर चलता था पहले

यहां जुए के साथ शराबखोरी भी होती है। यह अड्डा पहले पवई-शाहनगर थानों की सीमा में चलता था। वहां आईजी एवं डीआईजी स्तर से निर्देश पर कार्रवाई होने के बाद यह फड़ अब अमानगंज थाना क्षेत्र में चल रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *