Thu. Jul 23rd, 2026

[ad_1]

मंडला11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंडला-जबलपुर हाईवे पर बिछिया थाना अंतर्गत एक इनोवा कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बिछिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। दुर्घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे ग्राम औरई में हुई।

बिछिया थाना प्रभारी खेम सिंह पन्द्रो के अनुसार मंडला से बिछिया की ओर जा रहे बाइक सवार की रायपुर की ओर से आ रही इनोवा कार से ग्राम औरई में टक्कर हो गई। आमने सामने हुई इस टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए तत्काल बिछिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल बिछिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *