Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Union Minister Will Reach Bilhati And Meet The Families Of Those Who Lost Their Lives In The Accident.

ग्वालियर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केन्द्रीय नागरिक विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय ग्वालियर अंचल के दौरे पर गुरुवार (6 जुलाई) को आ रहे हैं। वह एक-एक दिन ग्वालियर, शिवपुरी व गुना में रहेंगे और कई कार्यक्रम मंे शिरकत करेंगे। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर आते ही बिजौली के बिल्हैटी गांव पहुंचकर खटीक परिवार के यहां मिलने जाएंगे। कुछ दिन पहले बेटी की शादी के लिए जाते समय दतिया में ट्रक पलटने से इस परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी।जिनमें तीन बच्चे थे।

परिवार से मुलाकात कर सिंधिया उनको सात्वनां देंगे। इसके बाद वह फूलबाग गुरुद्वारा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात को वह शिवपुरी पहुंचेंगे और शुक्रवार को वहां कई कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शुक्रवार रात को गुना पहुंचेंगे और शनिवार को गुना में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह साल चुनावी साल है। साल 2023 के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर अंचल के वरिष्ठ भाजपा व कांग्रेस नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। हर सप्ताह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ग्वालियर अंचल के दौरे पर हैं। 6 जुलाई को फिर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर आ रहे हैं। यहां वह कई स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह तीन दिन ग्वालियर अंचल के तीन शहरों में रहेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे।
6 जुलाई को यह रहेंगे कार्यक्रम
गुरुवार (6 जुलाई) को केन्द्रीय मंत्री सिंधिया सुबह 11.15 बजे दिल्ली से फ्लाइट के जरिए ग्वालियर एयरपोर्ट पर आएंगे। इसके बाद वह 12 बजे बिल्हैटी गांव पहुंचकर शोक में डूबे खटीक परिवार से मुलाकात करेंगे। 1.15 बजे मोती पैलेस गुरुद्वारा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। 3 बजे से 3.40 बजे जयविलास पैलेसे मंे आराम करेंगे और उसके बाद अन्य विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने के बाद चीनोर से रात 9 बजे शिवपुरी बॉम्बे कोठी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

7 और 8 जुलाई को शिवपुरी-गुना में रहेंगे
केन्द्रीय मंत्री सिंधिाया शुक्रवार (7 जुलाई) को शिवपुरी में कई कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां वह पिछोर, कोलारस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम को गुना के लिए रवाना होंगे। गुना में कुछ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस गुना में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह अन्य कार्यक्रम में भाग शिरकत करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *