Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Assistant Officer Caught Red handed Taking Bribe For Internship Registration Of BAMS Student

भोपाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • एक प्यून को भी आरोपी बनाया गया

बीएएमएस के छात्र केे इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन करने के बदले 2500 रुपए की रिश्वत लेते मप्र आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड के अस्थाई पंजीयन अधिकारी सहायक ग्रेड-02 को लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई बुधवार की दोपहर उनके कार्यालय स्थित कक्ष में की है। साथ में एक प्यून को भी आरोपी बनाया गया है।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण सिंह लोधी कोलार रोड स्थित वीना वादिनी आयुर्वेदिक काॅलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। लक्ष्मण सिंह ने लोकायुक्त एसपी मनु व्यास से शिकायत की थी। लक्ष्मण ने बताया था कि मप्र आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड भोपाल में अस्थाई पंजीयन करने वाले अधिकारी सहायक ग्रेड-02 चंदन रामसनेही तिवारी (49) इंटर्नशिप रजिस्ट्रेशन के लिए 2500 रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। 4 वर्षों की पढ़ाई के बाद एक साल की इंटर्नशिप के लिए इस कार्यालय से रजिस्ट्रेशन किया जाता है।

प्यून ने कहा था-जल्दी रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे देने होंगे

कार्यालय के प्यून गोपाल राहुल (35) ने ही चंदन तिवारी से बात करने के बाद लक्ष्मण को बताया था कि तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 2500 रुपए देने होंगे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसपी मनु व्यास ने निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक नीलम पटवा, निरीक्षक विकास पटेल एवं अन्य की टीम बनाकर कार्रवाई के लिए भेजा था। बुधवार को लोकायुक्त की टीम ने कार्यालय कक्ष में रिश्वत लेते चंदन तिवारी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी चंदन तिवारी एवं गोपाल राहुल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *