Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

नर्मदापुरम40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नर्मदापुरम में बुधवार को एसडीएम आशीष पांडे ने विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक ली। एसडीएम पांडे ने 18 से 19 वर्ष के नवीन मतदाताओं नाम जोड़ने संबंधी एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए विस्तृत समीक्षा की। जिसमें नर्मदापुरम अनुभाग के 140 बीएलओ उपस्थित रहे। नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने के कार्य में कम प्रगति और निर्वाचन से संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने पर 45 बीएलओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एक बीएलओ के निलंबन का प्रस्ताव भेजा गया। बैठक में तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नर्मदापुरम , नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *