[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sidhi
- Veteran Leaders Of Both The Parties Gathered At The Victim’s House, The Former Minister Said To The Collector The Matter Will Increase
सीधी32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सीधी जिले के कुबरी गांव में पेशाब कांड के आरोपी का घर तोड़ने के बाद बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्गज पीड़ित के घर पहुंच गए है। यहां पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल से लेकर भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला डेरा जमाए बैठे है। इसके अलावा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित कांग्रेस के कई कद्दावर नेता मौजूद है।
नेताओं में शुरू हुई जुबानी जंग
दरअसल, जिले के कुबरी गांव में प्रशासन ने मामले के आरोपी प्रवेश शुक्ला का मकान ध्वस्त किया। इस दौरान गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित पीड़ित के घर पूर्व मंत्री करीब 4 घंटे तक बैठे रहे। देर शाम को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भी पहुंच गए। रात होते-होते भाजपा विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला कार्यकर्ताओंं के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई।
पूर्व मंत्री ने कलेक्टर को लगाया फोन
भाजपा विधायक शुक्ला के पीड़ित के घर पहुंचते ही पूर्व मंत्री पटेल ने नाराजगी जताते हुए कलेक्टर को फोन लगाया। पटेल ने फोन पर कहा कि आप स्थिति आप संभाल लीजिए, नहीं तो बात आगे बढ़ जाएगी। फिलहाल मौके पर दोनों पार्टी के नेता आमने-सामने है।

[ad_2]
Source link
