[ad_1]
सिवनी41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिवनी जिले के छपारा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के छपारा बाइपास स्थित एक तेज रफ्तार कार जो नागपुर की ओर से आ रही थी। जिसने एक बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की ओर से घायल को एंबुलेंस की मदद से छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल बाइक सवार व्यक्ति को नागपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति राजाराम डेहरिया छपारा थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी का रहने वाला है। फिलहाल छपारा पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की जांच और कार्रवाई में जुटी है। वहीं लोगो से भी पूछताछ की जा रही है।
साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की हादसा कैसे हुआ। छपारा थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि एक कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल कार को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है।


[ad_2]
Source link
