Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

जबलपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीधी में एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता के यूरिन करने का वीडियो वायरल सामने आने के बाद अब केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते का भी बयान सामने आया है। जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय नेता ने कहा कि जिस भी इस युवक ने कृत्य किया हो चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल का हो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि व्यक्ति किसी पार्टी का है लेकिन उसे यह अधिकार नहीं दिया गया है कि वह इस तरह की घिनौनी हरकत करें, इसलिए उस व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर गलत काम करने वाला कोई व्यक्ति पार्टी का सहारा लेता है तो मैं इसे कहीं से भी ठीक नहीं मानता हूं।

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि मेरे संज्ञान में जैसे ही आया, मैंने तुरंत ही इसे गंभीरता से लिया है, वही प्रदेश सरकार ने भी आरोपी पर ना सिर्फ एनएसए की कार्रवाही की बल्कि उसके मकान को भी जमींदोज किया है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि इस तरह की हरकत प्रदेश को शर्मशार कर रही है, जो कि कतई माफ करने योग्य नहीं है।

सीधी में हुई घटना के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ का भी बयान आया है, उन्होंने कहा कि आज मेरा मन मध्यप्रदेश के आदिवासी भाई बहनों के अपमान की घटनाओं से बहुत दुखी है। सीधी जिले में आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता के यूरिन करने का वीडियो देखकर रूह कांप जाती है। क्या सत्ता का नशा इस कदर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर चढ़ गया है कि वे इंसान को इंसान नहीं समझ रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *