Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

खरगोन19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने से आदिवासी समाज आक्रोशित है। यह किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। यह बात आदिवासी कांग्रेस के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के दौरान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. गोविन्द मुजल्दा ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार लीपापोती कर मामले को समाप्त कर देती है। इससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार की सोच आदिवासी विरोधी है।

आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के नेता और उनकी सरकार आदिवासी समाज के प्रति क्या भावना रखती है। यह सीधी की घटना से स्पष्ट हो गया है।

आदिवासी युवा नेता प्रतीक पंवार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जो सरकार आदिवासी समाज की सुरक्षा नहीं कर सकती। उनका संरक्षण नहीं कर सकती, उसे राज करने का कोई अधिकार नहीं। ज्ञापन के माध्यम से आदिवासी कांग्रेस इस पूरी घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे आदिवासी समाज से माफ़ी मांगे और तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।

कांग्रेसी खरगोन से रैली के रुप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एनएसयुआई के जिला अध्यक्ष अक्षय रघुवंशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरवेल के अध्यक्ष विकास सेनानी, झिरनिया ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण नायक, जिला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज पंवार, शहर अध्यक्ष अजय वर्मा, आदिवासी शहर के विक्की भंवर सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *