Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

नर्मदापुरम10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

नर्मदापुरम शहर से 5 किमी दूर एक कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ कर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना 23 जून की है। युवक की धमकी से पीड़िता चुप रही। 10 दिन बाद पीड़िता ने डर को खत्म कर देहात थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी पीड़िता को अक्सर परेशान करता था। लेकिन बदनामी के डर से पीड़िता चुप रही।

पुलिस के मुताबिक 18 साल वर्षीय युवती नर्मदापुरम के एक कॉलेज की छात्रा है। वो गांव से ही कॉलेज आना-जाना करती है। गांव का युवक दिलीप कहार उसे आते-जाते समय परेशान करता व पीछा करता है। बातचीत करने के लिए जबरजस्ती दवाब बनाता है। एक-दो बार पीड़िता व उसके परिजन ने युवक को समझाया भी। बावजूद युवक दिलीप अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 23 जून की शाम 6.30बजे पीड़िता कॉलेज से घर जा रही थी। गांव में मंदिर के पास आरोपी दिलीप ने रोक लिया। पीड़िता का हाथ पकड़ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी दिलीप ने अपशब्द कहते हुए उससे थप्पड़ मारे। धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।

सामने आया है। पीड़िता ने अपने घर ये बात बताई। लेकिन बदनामी व धमकी के डर से सभी चुप रहे। आखिर में पीड़िता ने परिजन के साथ देहात थाना पहुंची और शिकायत की। एसआई वैशाली उइके ने बताया पीड़िता कॉलेज छात्रा है। युवक जबरन परेशान करता है। आरोपी दिलीप कहार के खिलाफ 354, 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *