Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Rains Started Again After A Break Of 2 Days, Farmers Got Relief From 15 Minutes Of Heavy Rain

रतलाम35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रतलाम में 2 दिन के ब्रेक के बाद एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हुआ है। रतलाम शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई 15 मिनट की तेज बारिश में सोयाबीन की बुवाई कर चुके किसानों को बड़ी राहत दी है। वहीं, 2 दिनों से जारी गर्मी और उमस से भी आम लोगों को राहत मिली है। गौरतलब है कि जिले में मानसून की जोरदार आमद के बीते 2- 3 दिनों से बारिश पर ब्रेक लग गया था। जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में सोयाबीन की बुवाई कर चुके किसान बोई हुई फसल के बीच खराब होने की चिंता में पड़ गए थे। लेकिन एक बार फिर मानसून की तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है। रतलाम जिले में अब तक 6 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है जो कि बीते वर्ष की तुलना में 3 इंच अधिक है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 जुलाई से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा जो आगामी चार- पांच दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव हुए हैं जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और अधिकांश जिलों में आगामी चार-पांच दिन अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *