Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

डिंडौरी30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डिंडौरी जिले के कन्या छात्रावास में शिक्षक और कर्मचारियों ने रात में मुझसे मुर्गा बनवाया। शिक्षक और कर्मचारियों ने शराब पीने के बाद नॉनवेज खाया। जब मैंने छात्रावास अधीक्षिका को कॉलकर इस पर आपत्ति जताई तो मुझे काम से निकाल दिया।

कन्या कस्तूरबा गांधी छात्रावास में काम करने वाली रसोइया ने ये आरोप लगाए हैं। शिक्षक और कर्मचारी भी हॉस्टल में मुर्गा बनवाने की बात स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन हाॅस्टल से बाहर खाने की बात बता रहे हैं। इस मामले में भाजपा नेताओं ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सहायक आयुक्त ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

छात्रावास में मुर्गा बनवाया और अब काम से निकाल रही

वर्षों से कस्तूरबा कन्या गांधी छात्रावास में रसोइया ललिया बाई का आरोप है कि छात्रावास अधीक्षिका कौशल्या परस्ते के कहने पर मैंने हास्टल में मुर्गा पकाया था। दीपक सैयाम कम्प्यूटर ऑपरेटर, जनपद पंचायत के भृत्य नूतन, शिक्षक कालका प्रसाद मार्को और प्राचार्य साहब सिंह धुर्वे ने खाया है। ये सभी शराब पीकर आए थे, लेकिन अब मुझे छात्रावास अधीक्षिका हाॅस्टल से निकाल रही है।

शिक्षक ने कहा- गलती हो गई

मुर्गा बनाने की घटना लगभग एक माह पुरानी है। मेरे साथ दो छात्राएं भी थी, हमने इनको मुर्गा और रोटी दी थी। इस मामले में शिक्षक कालका मार्को कह रहे हैं कि गलती हो गई है।कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य का कहना है कि मैं क्षेत्र भ्रमण में रहता हूं, कहां क्या हो रहा है मुझे क्या पता, लेकिन जो भी हुआ वह गलत है।

भाजपा नेता बोले- दोषियों पर कार्रवाई करवाएंगे

कन्या कस्तूरबा गांधी छात्रावास में मुर्गा दारू पार्टी की घटना सामने आने के बाद भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र दुबे का कहना है कि कन्या छात्रावास में इस तरह की घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं। बच्चियां पढ़ने के लिए रहती हैं, शिक्षक ऐसी हरकत कर रहे हैं ठीक नहीं है। इसकी शिकायत अधिकारियों से करेंगे और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करवाएंगे। जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त सन्तोष शुक्ला का कहना है कि इस मामले की जांच करवा रहे हैं, मामला सही पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *