[ad_1]
इटारसी16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल के मध्य 13-13 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन इटारसी और कटनी स्टेशन पर हाॅल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी। ट्रेन संख्या 04151 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रति शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से 15.45 बजे प्रस्थान कर रात 10:20 पर कटनी और अगले दिन अलसुबह 3.25 बजे इटारसी पहुंचेगी। 3.35 बजे इटारसी से प्रस्थान कर दोपहर 14.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 जुलाई से 30 सितंबर प्रति शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 17.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 2.55 बजे इटारसी पहुंचेगी। यहां से 3.00 बजे प्रस्थान कर सुबह 7:25 बजे कटनी पहुंचने के बाद दोपहर 15.25 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन के हाॅल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल एवं इगतपुरी स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजीशन
इस ट्रेन में 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 8 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआर/डी सहित 24 कोच रहेंगे।
[ad_2]
Source link
