Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Landlord Had Gone To His In laws House In Sagar, The Miscreants Broke The Lock And Ran Away With Cash And Jewelry

सागर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वारदात के बाद घर में फैला पड़ा सामान। - Dainik Bhaskar

वारदात के बाद घर में फैला पड़ा सामान।

सागर में मकरोनिया थाना क्षेत्र के रजाखेड़ी में एसवीएन यूनिवर्सिटी के कर्मचारी के सूने मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर मकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकद रुपए लेकर भागे है। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार एसवीएन यूनिवर्सिटी के कर्मचारी संजय पुत्र एसके तिवारी निवासी रजाखेड़ी 29 जून को परिवार के साथ ससुराल गए थे। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। सोमवार को वह ससुराल से लौटकर सागर पहुंचे। घर गए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो सामान फैला पड़ा था। अंदर कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही अलमारी में रखे नकद 50 हजार रुपए, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, सोने की चूड़ियां, चांदी की बिछिया व अन्य सामान गायब था।

लोहे की पेटी में रखे कपड़े भी चोर ले गए। चोरी होने पर मकान मालिक संजय ने मकरोनिया थाना पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने वारदातस्थल से आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं मकरोनिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *