Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Umaria
  • Sale Rates Of Chemical Fertilizers Fixed For Kharif Season 2023, Agriculture Department Released The List

उमरिया26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उमरिया में कृषि विभाग ने खरीफ सीजन के लिए खाद की विक्रय सूची जारी की है और किसानों लिए भी यह एक अच्छी पहल है। जिससे कि किसान बाजारों में खाद को लेकर ठगे नहीं जा सकेंगे।और किसानों को परेशानी ना हो।

उप संचालक कृषि खेलावन डेहरिया ने बताया कि खरीफ सीजन 2023 में 30 सितंबर 2023 तक के लिये डी.ए.पी.,एन.पी.के.(कॉम्प्लेक्स),पोटाश और अमोनियम सल्फेट उर्वरको की विक्रय दरे उर्वरक समन्वयक समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आधार पर सूची जारी की गई है।

रासायनिक उर्वरकों को विक्रय दर

जिले में रासायनिक उर्वरकों की नगद विक्रय दरें डीएपी दर 1350 रुपए प्रति बोरी, एमएपी 11.52 दर 1350 रुपए प्रति बोरी, पोटाश दर 1700 रुपए प्रति बोरी, अमोनियम सल्फेट दर 994.75 रुपए प्रति बोरी, अमोनियम फास्फेट सल्फेट 20ः20ः0ः13 दर 1200 रुपए प्रति बोरी, एनपीके 28ः28ः0 दर 1470 रुपए प्रति बोरी, एनपीके 16ः16ः16 दर 1250 रुपए​​​​​​​ प्रति बोरी, एनपीके 16ः20ः0ः13 दर 1150 रुपए​​​​​​​ प्रति बोरी, एनपीके 14ः35ः14 दर 1470 रुपए प्रति बोरी, एनपीके 10ः26ः26 दर 1470 रुपए प्रति बोरी, एनपीके 12ः32ः16 दर 1470 रुपए​​​​​​​ प्रति बोरी निर्धारित की गई है। दरों में भारत सरकार की ओर से लागू की गई सीजीएसटी व राज्य शासन की ओर से लागू एसजीएसटी भी सम्मिलित है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *