Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

बड़वानी31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बड़वानी शहर के रणजीत क्लब रोड के पास स्थित छोटे गार्डन के अंदर देवी अहिल्याबाई प्रतिमा के नीचे सांप को देखकर अफरा तफरी का माहौल बन गया। रात के समय लोगों का उधर से निकलना हुआ तो सांप अपनी मस्ती में मस्त घास में खेल रहा था। सांप को देखते ही वहां से निकलने वाले राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और लोग यहां वहां भागने लगे। कुछ देर बाद सांप घास के अंदर जाकर छुप गया।

आधे घंटे तक चला रेस्क्यू

रणजीत क्लब रोड से निकल रहे रवि ऊंटवाल नामक युवक ने गार्डन के आसपास लगी भीड़ और कुछ लोगों को इधर उधर भागते देखा तो वो मौके पर गए और लोगों से पूछा कि क्या हुआ फिर लोगों ने बताया कि गार्डन की घास के अंदर सांप है।

जिस पर रवि गार्डन की जाली कूदकर अंदर गए और करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू किया और सांप को सकुशल बाहर निकाल कर उसे जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद वहा लगी भीड़ और आसपास के दुकानदारों की जान में जान आई। इससे पहले भी रवि कई बार सांप पकड़ चुका है l

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *