[ad_1]
ग्वालियर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मृतक शुभम पुष्प, जिसको अज्ञात वाहन टक्कर मार गया था
- फूलबाग सेवानगर रोड पर अपोलो हॉस्पिटल के पास की घटना
ग्वालियर में एक बाइक सवार को कोई तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद भाग गया है। घटना सोमवार रात की है। घायल बाइक सवार को किसी राहगीर ने एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। घटना फूलबाग-सेवानगर रोड पर सोमवार की है।
घटना के बाद से मृतक का मोबाइल और पर्स गायब है। यह बात अपने आप में संदिग्ध नजर आ रही है। फिलहाल बाइक सवार का शव डेड हाउस में रखवा दिया गया है। मंगलवार को नागपुर से उसकी बहन आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जा सकेगा।
शहर के सेवा नगर लोहामंडी के पास निवासी 27 वर्षीय शुभम पुष्प पुत्र लकेश पुष्प का गाड़ियों का काम है। साथ ही शुभम पढ़ाई भी कर रहा है। रात को वह अपनी बाइक लेकर दोस्तों के साथ होटल पर खाना खाने निकला था, लेकिन लौटते समय उसे देर हो गई। फूलबाग से दोस्त अपने-अपने घर की ओर निकल गए, जबकि शुभम सेवा नगर रोड पर अकेला आगे बढ़ रहा है। अभी वह अपोलो हॉस्पिटल के पास पहुंचा ही था कि वहां किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी को लेकर चालक फरार हो गया है। घटना का पता उस समय लगा जब वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उसे घायल पड़ा देख पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजन को दी है। घटना स्थल से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर मृतक का घर है। पड़ाव थाना पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है जिससे घटना के संंबंध में कोई फुटेज मिल सके।
बहन के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
मृतक शुभम अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है जिसकी ससुराल नागपुर में है। बहन को घटना की सूचना दे दी है। बहन ने आने के बाद ही अंतिम संस्कार के लिए कहा है। जिस कारण शुभम के शव को डेड हाउस में रखवा दिया गया है। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मृतक का मोबाइल, पर्स गायब
घटना के बाद से पुलिस को स्पॉट पर बाइक तो मिली है, लेकिन उसका पर्स व मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस घटना की विस्तार से जांच कर रही है। पुलिस समझ नहीं पा रही है कि मृतक का पर्स व मोबाइल गायब क्यों है।
[ad_2]
Source link
