Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Rangir Had Gone For A Picnic With Friends, The Dead Body Was Found After 5 Hours Of Effort

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
नदी में युवक की तलाश करती हुई एसडीआरएफ की टीम। - Dainik Bhaskar

नदी में युवक की तलाश करती हुई एसडीआरएफ की टीम।

सागर के प्रसिद्ध क्षेत्र रानगिर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक सेल्फी लेते समय देहार नदी में गिरने से डूब गया। घटना में पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया है। मामले में रहली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार निशांत पुत्र रामकिशन विश्वकर्मा उम्र 18 साल निवासी शास्त्री वार्ड छोटा करीला अपने दोस्तों के साथ रानगिर पिकनिक मनाने गया था। जहां वह दोस्तों के साथ देहार नदी में नहाने लगा। इसी दौरान निशांत नदी में जाकर पत्थर पर सेल्फी ले रहा था।

युवक की तलाश करती हुई टीम।

युवक की तलाश करती हुई टीम।

तभी उसका पैर फिसला और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। साथी दोस्तों ने घटना देखी तो निशांत को बचाने की कोशिश की। लेकिन तब तक वह पानी में समां गया था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। SDRF की टीम सागर से रानगिर पहुंची और नदी में युवक का सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया। करीब 5 घंटे चली सर्चिंग के बाद युवक का श‌व पानी से बाहर निकाला गया। शव नदी में चट्‌टानों के बीच फंसा था। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *