[ad_1]
मुरैनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मुरैना में गुरु पूर्णिमा का त्योहार भव्य रूप से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में विशाल कार्यक्रम एवं भंडारे आयोजित किए गए। इसी क्रम में बगिया वाले हनुमान जी महाराज के आश्रम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सनातन संस्कृति और गुरु शिष्य की परम्परा के प्रतीक इस पावन पर्व पर सोमवार को बगिया वाले मन्दिर पर भी विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर मन्दिर के महंत जितेंद्र भारद्वाज के द्वारा विशेष रूप से पूजा अर्चना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बगिया वाले मंदिर पर महिलाओं ने भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी किया ,बता देंगे भंडारे में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की और भक्तों ने गुरु के पास पहुंच कर दंडवत करते हुए आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में मुरैना के प्रसिद्ध मंदिर एवं अन्य मंदिरों में विशाल कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

बगिया वाले हनुमान मंदिर पर भजन
[ad_2]
Source link
