Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

मंदसौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मंदसौर मंडी व्यापारी को लूटने की योजना बनाने वाले एमआईटी कॉलेज के दो छात्रों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में फरार इनके तीसरे साथी ललित राठौर की तलाश में पुलिस ने सोमवार को दबिश दी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ललित लूट की योजना का मास्टर माईंड है।

मामले के अनुसार 6 जून 23 को मंदसौर कृषि उपज मण्डी व्यापारी अरविंद पिता सुजानमल बोथरा के साथ स्मृति बैंक की कृषि मण्डी शाखा के बाहर लूट का प्रयास हुआ था। व्यापारी बैंक से 20 लाख रूपए निकाल कर जा रहा था। हालांकि बदमाश रूपए से भरा बैग ले जाने में असफल हो गए थे। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर घटना करने वाले आरोपी सौरभ पिता लोकेश शुक्ला उम्र 19, निवासी भुवनेश्वरी माता मंदिर के पीछे मानपुरा थाना सीतामऊ, पंकज पिता दशरथ सिंह निवासी ग्राम खखरई थाना पिपलियामंडी को पकड़ा था।

इन्होंने ग्राम सैदरामाता थाना सीतामऊ निवासी ललित पिता सुरेश राठौर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूला था। आरोपी एमआईटी कॉलेज में पढ़ते थे, और वेब सीरीज प्रेरित होकर खुद हाई-प्रोफाइल लाइफ जीना चाहते थे, इसलिए अपराध का रास्ता चुना था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *