Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Harda
  • FIR In The Women’s Police Station, Had Gone To The Clinic For Treatment Due To Abdominal Pain

हरदा21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मांदला में रविवार शाम को पेट दर्द होने पर एक 20 वर्षीय युवती उपचार कराने बंगाली डॉक्टर के क्लिनिक पर गई थी। इस दौरान आरोपी डॉक्टर संजय विश्वास उम्र 50 साल ने युवती के साथ अश्लील हरकतें कर उनके प्राइवेट पार्ट को छूने लगा।

पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ देर रात महिला थाने आकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी बंगाली डॉक्टर संजय विश्वास के खिलाफ धारा 354,354(के)एवं 506 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को की गई अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि दो दिनों से उसके पेट मे दर्द हो रहा था। इसलिए वह अपने भाई के साथ बंगाली डॉक्टर के पास उपचार के लिए गई हुई थी। इस दौरान डॉक्टर विश्वास ने उनके भाई को बाहर जाने के लिए कहा जब वह बाहर चला गया तो उन्होंने उसे लेटने को कहा।

इस दौरान डॉक्टर ने उनके पेट के साथ ही उसके गुप्तांगों पर भी बुरी नीयत से हाथ फेरना शुरू कर दिया। वहीं उसके नीचे के कपड़े खोलने का कहकर खुद ही कपड़े उतारने लगा। जब उसे महसूस हुआ कि डॉक्टर बुरी नीयत से यह सब कुछ कर रहा है तो वह उसे धक्का देकर वहां से बाहर आने लगी तो डॉक्टर ने उसे इस बारे में किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

जिसके बाद उसने अपने भाई और चाचा को सारी बातें बताई। फिर भाई के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि युवती के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर उसके क्लिनिक पर जाकर मारपीट की गई है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर को अपने साथ थाने लेकर चली गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *