Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के व्यस्ततम कमल टॉकीज क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने रविवार देर रात एक ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश यहां से करीब 15 किलो चांदी चुराकर ले गए। दुकान का सारा सामान बिखेर दिया। दुकानदार के अनुसार करीब 10 लाख से अधिक का माल चोरी होने का अनुमान है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

कमल टॉकीज के पास स्थित सोनी ज्वेलर्स के संचालक विलास सोनोने ने बताया सुबह 5.20 बजे मुझे मालूम पड़ा कि दुकान में चोरी हुई वैसे मैं यहां पहुंचा। यहां आकर देखा तो दुकान का शटर आधा उचका हुआ था। अंदर देखा तो सब माल बिखरा था। अंदर के बॉक्स गायब थे। कुछ खाली पड़े थे। मेरा सारा चांदी का माल चोरी हो गया। करीब 15 किलो से अधिक चांदी और अन्य माल चोरी हुआ है। 10 लाख से अधिक का माल गया है।

मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, पुलिस पहुंची

सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी सहित टीम मौके पर पहुंची। तुरंत फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की स्थिति देखी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *