Sat. Jul 18th, 2026

[ad_1]

सागर39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो।

सागर में छतरपुर से चचेरे भाई का इलाज करवाने आ रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह देर रात बाइक से सागर आ रहा था। तभी ट्रक की रोशनी में बाइक अनियंत्रित हुई और गिट्टी के ढेर पर चढ़कर गिर गई। घटना में गंभीर चोटे आने से एक युवक की मौत हो गई। एक घायल हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार छतरपुर जिले के घुवारा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधा चदौली निवासी संदीप पुत्र राकेश सिंह घोषी उम्र 20 साल को देर रात अचेत अवस्था में बीएमसी लाया गया था। जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चाचा रज्जू घोषी ने बताया कि हम लोग दो गाड़ियों से मृतक के चचेरे भाई का इलाज करवाने के लिए सागर आ रहे थे। मृतक और उसका साथी राजेन्द्र सिंह घोषी निवासी चोड़ाखेड़ा पहले बाइक से निकल आए थे। तभी बंडा थाना क्षेत्र के 15 मील स्थित राजहंस ढाबा के पास उनकी बाइक ट्रक की रोशनी के कारण अनियंत्रित हुई और सड़क पर रखी गिट्टी पर चढ़ गई। जिससे दोनों बाइक सवार गिर गए। घटना में बाइक पर पीछे बैठे राजेन्द्र को कम चोट आई। लेकिन संदीप के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना देख राहगीरों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां संदीप को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *