Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Morena
  • Teenagers Were Imprisoned For The Crime Of Murder And Rape, Ran Away By Cutting The Wall In The Bathroom

मुरैना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुरैना के बाल सम्प्रेषण गृह से आठ बच्चे रविवार शाम फरार हो गए। यह बच्चे हत्या व बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में पकड़े जाने के कारण सम्प्रेषण गृह में बंद थे। रविवार की शाम को सम्प्रेषण गृह में बंद 12 किशोरों में आठ किशोर फरार हो गए। कोतवाली थाना पुलिस को जैसे ही घटना की खबर लगी, पुलिस मौके पर पहुंची।

बता दें, कि बाल सम्प्रेषण गृह में बंद यह किशोर हत्या व बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में बंद थे। सम्प्रषण गृह के प्रमुख ने बताया कि भागे हुए किशोर मुरैना, भिण्ड तथा श्योपुर जिलों के हैं। रविवार की शाम को इन किशोरों ने उनके कमरे के बाथरूम की दीवार को काटा और उसमें से फरार हो गए।

दरवाजे पर लगा रहा गार्ड

देखने वाली बात यह है बाल सम्प्रषण गृह से बच्चे न भागने पाएं इसलिए सम्प्रषण गृह पर हर समय ताला लगा रहता है। इसके साथ ही वहां एसएएफ का एक सुरक्षा गार्ड भी मौजूद रहता है, उसके बावजूद यह किशोर भाग जाने में सफल हो गए।

पहले भी भाग चुके हैं किशोर

बता दें, कि यह पहला मौका नहीं है जब बाल सम्प्रषण गृह से किशोर भागे हैं। लगभग तीन माह पहले भी इसी सम्प्रषण गृह से तीन किशोर भागे थे। बाद में पुलिस ने उनको भिण्ड तथा ग्वालियर से बरामद किया था।

कहती है पुलिस

हम बच्चों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं, जल्द ही बच्चों को खोज कर वापस सम्प्रेषण गृह में भेजा जाएगा।

अतुल सिंह, CSP, मुरैना

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *