[ad_1]
भिंड2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भिंड जिले की रौन थाना पुलिस ने चोरी की वारदात को 8 घंटे के अंदर ट्रेस करते हुए आरोपी दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी से चोरी की वारदात का खुलासा हुआ और दो लाख कीमत सोने चांदी के जेवर भी बरामद हो गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।
रौन थाना पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ग्राम नौधा मैं रहने वाली कलावती पत्नी दुर्गा प्रसाद कुशवाहा उम्र 58 साल ने पुलिस थाने आकर शिकायत की थी कि 1 जुलाई और 2 जुलाई की मध्य रात अज्ञात आरोपी ने घर के अंदर से ताला तोड़कर कमरे में रखा सोने चांदी के जेवर ले गए थे। आरोपी ने घर के अंदर रखे नगदी करीब 3000 उड़ा ले गया था। फरियादिया ने पुलिस को बताया था की अज्ञात चोर सोने चांदी के झुमके अंगूठी चांदी की करधनी 52 जोड़ी तोड़िया और बिछिया चोरी कर ले गया। चोरी गए सोने चांदी के जेवरों की कीमत करीब 2लाख पुलिस ने आंकी थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की और संदेह के आधार पर गांव के ही एक युवक को पूछताछ के लिए उठाया था। पुलिस ने पाया कि गांव का कथन सिंह पुत्र बटीराम बघेल ने वारदात की है। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार। पुलिस ने आरोपी से चोरी का माल भी बरामद किया इसके बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।
चोरी के खुलासे में इनकी रही भूमिका
चोरी की इस वारदात के खुलासे में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुशवाह उपनिरीक्षक विवेक प्रभात आरक्षक विपिन जाट, सूरत जाट, रवि कदम और कौशल जाट की खास भूमिका
रही।
[ad_2]
Source link
