[ad_1]
इंदौर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश ज्योतिष एवं विद्वत परिषद के साथ ही भारद्वाज ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान द्वारा कार्यालय पर व्यास पूर्णिमा का पर्व 3 जुलाई को सुबह 6 बजे वैदिक विधि-विधान से मनाया जाएगा। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिष एवं धर्मगुरु आचार्य पं. रामचंद्र वैदिक के शिष्य गुरु पूजन करेंगे। गुरुजी एवं जगद्गुरु शृंगेरी शंकराचार्य भक्त मंडल के शिष्य गुरुजी के चित्र का षोडशोपचार पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
परिषद के प्रचार प्रमुख आशुतोष ठक्कर ने बताया कि गुरुपर्व पर भगवान वेद व्यास, आदि शंकराचार्य एवं जगद्गुरु शृंगेरी शंकराचार्य भारती तीर्थ महास्वामी एवं जगद्गुरु शंकराचार्य विदुशेखर भारती के चित्र का विधि विधान से पूजन भी होगा। वैदिक विद्वान शुक्ल- यजुर्वेद संहिता का परायण करेंगे। सनातन धर्म में व्यास पूर्णिमा का महत्व एवं शृंगेरी की आचार्य परंपरा पर विद्वान विचार व्यक्त करेंगे।
[ad_2]
Source link
