[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Kidney Transplant Will Happen Again After 8 Months, Only 4 Could Be Done Due To Lack Of Injection.
भोपाल17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- 2021 में हुई थी किडनी ट्रांसप्लांट की शुरुआत
हमीदिया अस्पताल में अब किडनी ट्रांसप्लांट दोबारा होंगे। अगला ट्रांसप्लांट 5 जुलाई को होना है। इसके लिए मरीज की जांचें हो गई हैं। इस मरीज को उसकी पत्नी की किडनी लगाई जाना है। सभी रिपोर्ट ठीक आईं हैं, ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने 5 जुलाई को ट्रांसप्लांट करने की तारीख तय की है। किडनी ट्रांसप्लांट के मामलों में जरूरी एटीजी इंजेक्शन की उपलब्धता की समस्या दूर होने से अब किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया लगातार चलना संभव होगा।
हमीदिया अस्पताल में 2021 में किडनी ट्रांसप्लांट की शुरुआत हुई थी। 2021 में दो ट्रांसप्लांट हुए, जबकि बीते 2022 में भी दो ही किडनी ट्रांसप्लांट हो पाए थे। नवंबर 2022 के बाद एक भी ट्रांसप्लांट नहीं हुआ था। इसकी प्रमुख वजह एटीजी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होना भी था।
इंजेक्शन के लिए सरकार की ओर से रेट कांट्रेक्ट कर लिया
अब एटीजी इंजेक्शन के लिए सरकार की ओर से रेट कांट्रेक्ट कर लिया गया है। ऐसे में अब यह इंजेक्शन सरकारी सप्लाई में मिल सकेगा। उम्मीद है कि हमीदिया अस्पताल में अब किडनी ट्रांसप्लांट में कोई परेशानी नहीं आएगी।
निजी अस्पताल में 10 लाख तक खर्च
हमीदिया अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट फ्री किया जाता है। जबकि निजी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च दस लाख रुपए तक होता है। जबकि, हमीदिया अस्पताल में आयुष्मान योजना में ट्रांसप्लांट किया जाता है।
यह है उपयोगिता
एटीजी इंजेक्शन ऐसे मामलों में उपयोग किया जाता है जिनमें किडनी रिसीव करने वाले और किडनी डोनेट करने वाले दोनों का क्रॉस मेचिंग नहीं हो पाता है। तब एटीजी इंजेक्शन लगाया जाता है। इस एक इंजेक्शन की कीमत 40 से 50 हजार रुपए तक होती है।
किडनी ट्रांसप्लांट के लिए व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। इसी हफ्ते एक और किडनी ट्रांसप्लांट होगा।
-डॉ. आशीष गोहिया, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल
[ad_2]
Source link
