Fri. Apr 10th, 2026

[ad_1]

रीवा4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक दिवसीय रीवा दौरे पर आए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रीवा सैनिक स्कूल का भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री ने निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल का अवलोकन किया। कहा- रीवा सैनिक स्कूल जैसा अनुशासन कहीं नहीं है। इसीलिए यहां के बच्चे सेना में अफसर बनते है। हम जब बचपन में सैनिक स्कूल के बच्चों को देखा करते थे। तब गौरवान्वित महसूस करते थे। आज सामने देखकर गर्व हो रहा है।

विद्यालय की परम्परा अनुसार मुख्य अतिथि ने सैनवा मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मानेकशॉ सभागार में विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा में सर्वप्रथम स्वागत गान के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। फिर कैडेट ने मुख्य अतिथि का संछिप्त परिचय दिया। अंत में प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृतिचिन्ह भेट कर सम्मानित किया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की जानकारी दी
मुख्य अतिथि ने विद्यालय की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अनुशासन को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। मुख्य अतिथि ने सैनिकों के परिवार वालों के त्याग व बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया है। छात्रों को नवीन भारत का भविष्य व निर्माता कहा।

तीन 80 बेड के छात्रावास बनेगा
प्राचार्य कर्नल अविनाश ने सैनिक स्कूल में अधोसंरचना मद से चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए प्रस्तावित कार्यों के बारे में जानकारी दी। सैनिक स्कूल प्रांगण में हॉकी के लिए एस्टोटर्फ फील्ड का निर्माण, सैन्थेटिक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण, स्वीमिंग पुल का निर्माण, सोनल पैनल का स्थापना, तीन 80 बेड के छात्रावास, पुरानी विद्युत लाइनों की जगह केबिल लाइन का निर्माण एवं महाराष्ट्र के सतारा चन्द्रपुर में निर्मित आधुनिक सैनिक स्कूल की तर्ज पर रीवा सैनिक स्कूल के निर्माण की जानकारी दी।

राष्ट्रगान के साथ विशेष सभा का समापन
अंत में सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल अविनाश रावल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। राष्ट्रगान के साथ विशेष सभा का समापन हुआ। इसी श्रंखला में विद्यालय के चाणक्य हाल में मुख्य अतिथि के साथ विद्यालय के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री ने निर्माणधीन गर्ल्स हॉस्टल का भी अवलोकन किया है।

विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद व विधायक
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला मौजूद रहे। इस दौरान रीवा सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल अविनाश रावल, प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल एपीएस भुल्लर, स्क्वाड्रन लीडर सीएच त्रिलोक कुमार, उप प्राचार्य, वरिष्ठ अध्यापक, शिक्षकगण, कर्मचारी व छात्र छात्राओं सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *