[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Ran One Kilometer In Bloody Condition; The Victim Said – They Were Saying That They Have Taken A Betel Nut In Your Name.
ग्वालियर37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ग्वालियर में तीन युवकों ने एक पत्रकार को किडनैप कर पहले तो उसे जमकर पीटा, फिर गोली मार दी। वह लहूलुहान हालात में किसी तरह वहां से भागा। करीब एक किलोमीटर तक दौड़ लगाकर बदमाशों के चंगुल से दूर आया और राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का कहना है कि गोली मारने से पहले आरोपियों ने किसी को वीडियो कॉल पर बात की। वह बोल रहे थे कि तुम्हारी किसी ने सुपारी दी है।
घायल युवक का नाम शिवम आर्य (29) है। वह शहर के हजीरा क्षेत्र का रहने वाला है और निजी न्यूज चैनल में पत्रकार है। उसके मुताबिक शुक्रवार रात को उसकी पहचान के तीन युवकों ने पार्टी के नाम पर उसे बुलाया। मना करने पर जबरन बाइक पर बैठा कर ले गए। फिर रात भर लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा। फिर गोली मार दी।
पढ़िए पूरी कहानी, घायल शिवम की जुबानी…
शिवम ने बताया – ‘शुक्रवार रात करीब 7 बजे विवेक जाट का कॉल आया। उसने मुझे मिलने के लिए मुरार बुलाया। मैंने मना कर दिया। रात करीब 9 बजे विवेक जाट बाइक से मेरे घर आया। उसके साथ अमन जाट और नीरज जाट भी थे। उन्होंने मुझे भी बाइक पर बिठा लिया। यहां से हम धर्मकांटा गए। यहां तीनों ने शराब पी। मुझे भी ऑफर की, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैंने सिर्फ खाना खाया।
यहां से तीनों मुझे डबरा के पास एक गांव में किसी अनूप जाट के मकान पर ले गए। यहां मेरे हाथ-पैर बांधे। लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर पीटने लगे। मैं बेहोश हो गया। घायल अवस्था मेरी नींद लग गई। सुबह 8 बजे जागा।
इसके बाद वह मुझे लेकर मुरार के पास बिजौली के सिंगारपुरा गांव पहुंचे। यहां एक पहाड़ी पर बने कमरे में ले गए। यहां उन्होंने फिर शराब पी। मुझे एक कोने में बैठा दिया। मुझे भी उन्होंने शराब पिलाने की कोशिश की, लेकिन मैंने मना कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे विवेक जाट वीडियो कॉल पर किसी से बात करने लगा। इतने में नीरज जाट ने पीछे से कट्टे से सिर पर फायर कर दिया।
गोली कनपटी से होकर निकल गई। मेरा कान सुन्न हो गया। कान पर हाथ लगाया, तो खून से सन गया। मैंने विरोध किया। मैंने उससे कट्टा छीन लिया। लड़ाई के दौरान कट्टा गिर पड़ा। विवेक जाट ने कट्टा उठाकर लोड किया और दूसरी गोली मेरी जांघ में मार दी।

घायल शिवम आर्य को जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसके बयान लेने के लिए पुलिस भी पहुंची।
बचने के लिए एक किलोमीटर तक भागा
शिवम ने बताया- मैं खून से लथपथ था, उन्हें धक्का देकर वहां से भागा। करीब एक किलोमीटर तक जैसे-तैसे दौड़कर गांव पहुंचा। यहां राहगीर की मदद से फोन कर पुलिस काे सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मुझे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
नितिन जैन से चल रहा विवाद
शिवम के मुताबिक उसका नितिन जैन नाम के शख्स से विवाद चल रहा है। शिवम की पत्नी ने नितिन के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसी मामले में नितिन जेल चला गया। इसी वक्त विवेक भी जेल में था। दोनों की जेल में ही मुलाकात हुई थी। शिवम का कहना है कि जब आरोपी ले जा रहे थे, कह रहे थे कि 5 लाख रुपए में तेरी सुपारी मिली है। बता तुझे मार दें क्या? मैंने मजाक समझ रहा था, इसलिए कह दिया कि मार दो।
कलेक्टर, एसएसपी भी देखने पहुंचे
वारदात का पता चलते ही कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसएसपी राजेश सिंह चंदेल भी अस्पताल उसे देखने पहुंचे हैं। यहां उसके बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया है। एसएसपी सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
[ad_2]
Source link
