Fri. Apr 10th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Damoh
  • Heavy Rains In Tendukheda, Patharia, Hata, Jabera And Patera, 6.1 Inches Of Rain Recorded Since June 1

दमोह25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दमोह में बारिश का दौर जारी है। शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे और शाम करीब 4 रिमझिम बारिश शुरू हो गई है, जो रात में भी जारी। लगातार पानी गिरने से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।

शुक्रवार रात में भी बारिश हुई थी। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा, पथरिया, हटा, जबेरा, पटेरा में भी बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक राजेश खबसे ने बताया है कि 2 जुलाई तक बारिश होगी और जिले में कई जगह आकाशीय बिजली भी गिरेगी।

इस बार जिले में 1 जून से अभी तक 6.1 इंच बारिश बुधवार शाम तक दर्ज की जा चुकी थी। बीते बुधवार को दोपहर में महज 2 घंटे हुई बारिश में 2.4 इंच बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटे पहले तक जिले में 0.5 इंच बारिश दर्ज की गई थी। अब दमोह जिले की बारिश का आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *