Fri. Apr 10th, 2026

[ad_1]

इंदौर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्री जैसलमेरी माहेश्वरी परिषद 2 जुलाई, रविवार को गौ माता पर एक व्याख्यान आयोजित करने जा रहा है। ये आयोजन जाजू सभागृह, माहेश्वर विद्यालय परिसर, छत्रीबाग में सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। व्याख्यान में साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती समाजजनों को गौ आधारित ऐसी बातों का वर्णन करेंगी जो दैनिक जीवन में उपयोगी है।

जैसलमेरी माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष बी.डी.भट्टर एवं सचिव मनीष बिसानी ने बताया कि गौ माता के बारे में अनेकों ऐसी बातें है जो जन उपयोगी है। उन्हें बताने के लिए ये आयोजन किया जा रहा है। इसमें गौ संत साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती दीदी आ रही है। वे आयोजन में शामिल होने वालों को गौ आधारित ऐसी बातों का वर्णन करेंगी जो हमारे दैनिक जीवन में उपयोगी है। इस अवसर पर जैसलमेरी परिषद के पदाधिकारी ओम भूतड़ा, नवनीत राठी, कन्हैया राठी, शैलेश बिसानी, मनोज भूतड़ा, ब्रजमोहन राठी, तरुण बगड़ा, लव सुरजन आदि के साथ-साथ मातृशक्ति भी उपस्थिति रहेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *