Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

भोपाल24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुर्ग से चलकर भोपाल स्टेशन आने वाली गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस विलंबित होने के कारण आज 1 जुलाई को गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 4 बजे से 4 घंटे री-शेड्यूल होकर भोपाल स्टेशन से रात 8 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इस तरह से यह रास्ते में सभी स्टेशनों पर 4 घंटे देरी से पहुंचेगी। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता सूबेदार सिंह ने बताया कि यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस या फिर टेलीफोन हेल्पलाइन नंबर 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके ही घर से निकलें।

सूरत-सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस के चलने की अवधि बढ़ी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली स्पेशल गाड़ी संख्या 09117/18 सूरत-सूबेदारगंज-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि को 8-8 ट्रिप और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 09117 सूरत-सूबेदारगंज एक्सप्रेस स्पेशल 25 अगस्त तक तथा गाड़ी संख्या 09118 सूबेदारगंज-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 26 अगस्त तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य के लिए चलती रहेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *