[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Betul
- One Brother Beat The Other With A Stick, The Neighbors Attacked The Young Man With An Ax.
बैतूल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जमीनी विवाद को लेकर हुए 2 विवादों में 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। पहले विवाद में खेत की जमीन के लिए एक भाई ने दूसरे भाई पर लाठी से हमला कर दिया तो दूसरे विवाद में युवक पर पड़ोसियों ने फरसे से हमला कर दिया। दोनों घायलों के सिर में चोट है।
पहला मामला बैतूल जिले के उमनपेट का है। शनिवार को 2 भाईयों में खेत की जमीन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक भाई ने दूसरे भाई को लकड़ी से पीट दिया, इसमें एक भाई को गंभीर चोटें आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीनोदी उइके (34) निवासी ग्राम उमनपेट तहसील मुलताई और उसके भाई विनोद उइके का खेत की जमीन को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसमें विनोद ने अपने भाई सीनोदी को लकड़ी से जमकर पीटा, जिसमें सीनोदी के सिर और शरीर में गंभीर चोट आई है। जैसे ही मारपीट की जानकारी परिजनों को लगी तो परिजन युवक को गंभीर हालत में तत्काल मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और भर्ती कराया था लेकिन युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे आज सुबह 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है।
फरसे से हमला, एक घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन सिंह (38) निवासी राठीपुर की शनिवार सुबह 7 बजे के आसपास अपने पड़ोसियों से मेड़ बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते बात मारपीट तक पहुंच गई। जिसमें पड़ोसियों ने मिलकर चंदन सिंह के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद उसके ऊपर गन्ना काटने के फरसे से हमला कर दिया।


[ad_2]
Source link
