Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Harda
  • Harda Entrance Festival Celebrated In Schools, Children Got Admission In School By Applying Tilak, Books And Uniforms Were Distributed

हरदा8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को जिले के सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें प्रदान की गई। साथ ही स्कूल आने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर के अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने स्कूल के बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने व मन लगाकार पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के पहले दिन सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर हंडिया की एकीकृत माध्यमिक शाला में प्रवेशोत्सव में मौजूद जन शिक्षक अनूप शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि अच्छी शिक्षा ही छात्र के जीवन के विकास का अधार है। अपनी शिक्षा के बलबूते पर छात्र ऊंचाईयों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहली क्लास में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों के भविष्य पर ही देश का भविष्य निर्भर है। अत: हमारा कर्तव्य है कि शाला जाने योग्य प्रत्येक बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाते हुए उसे बेहतर शिक्षा प्रदान करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। डीपीसी मुकेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले के सभी ब्लाक की 539 प्राइमरी स्कूलों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *