Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

अशोकनगर42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिपरई-खोकसी रोड पर शुक्रवार देर रात एक 30 वर्षीय युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक पिपरई में अपने बच्चों के साथ रहता था और यहां से रात के समय अपने गांव जा रहा था तभी रास्ते में हादसा हो गया।

बरौला गांव निवासी 30 वर्षीय शिशुपाल पिता चंदन सिंह अहिरवार कुछ दिनों से पिपरई में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। युवक का गांव आना-जाना लगा रहता था। शुक्रवार की रात करीब 8:30 वह पिपरई से अपने गांव बरौला जा रहा था। इसी दौरान पिपरई एवं खोकसी के बीच में अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना तेज हुआ कि युवक सड़क से नीचे खेत की तार फेंसिंग के अंदर जा गिरा और उसके सर एवं सीने में गंभीर चोट आई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर आए। शनिवार की सुबह के समय मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *