Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

अनूपपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनूपपुर जिले के कोतमा आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी प्राचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें वह शराब के नशे में किसी से बात करते हुए दिखाई दे रहे थे।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोतमा के प्रभारी प्राचार्य संत कुमार पनाडिया को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। संत कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें आईटीआई कॉलेज के ऑफिस में बैठकर शराब के नशे में कार्यालय के किसी से बात कर रहे थे।

संत कुमार पनाड़िया, प्रशिक्षण अधीक्षक (प्रभारी प्राचार्य) शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोतमा को कलेक्टर आशीष वशिष्ट ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर नियत किया गया है। निलम्बन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *