[ad_1]
इंदौर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यशवंत क्लब की वार्षिक साधारण सभा गुरुवार शाम 6 बजे से क्लब परिसर में शुरू हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा पिछले 23 साल से बंद क्लब की सदस्यता अस्थायी तौर पर शुरू करना था। इंदौर के प्रभावशाली लोगों के क्लब यशवंत क्लब में साल 2000 के बाद नए सदस्य बनाने का प्रस्ताव गुरुवार को हुई एजीएम में पास हो गया।
कुल 100 सदस्य बनेंगे, जो चार साल में 25-25 करके बनाए जाएंगे। इसके लिए 25 लाख रुपए फीस लगेगी और जीएसटी अलग देय होगा। 4900 सदस्य वाले क्लब की एजीएम में 600 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया।
एजीएम में यह प्रस्ताव वर्तमान चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी की टीम लेकर आई थी। जिसका एजीएम के दौरान पूर्व चेयरमैन छाबड़ा ने प्रस्ताव का समर्थन किया लेकिन उन्होंने साफ कहा कि केवल फंड जमा होने की योजना नहीं लाई जाना चाहिए, मैनेजिंग कमेटी को इसके साथ यह प्लान भी बताना चाहिए कि आखिर इस राशि का उपयोग किस तरह से क्लब सदस्यों के हित और क्लब के विकास कामों के लिए होगा।
अभी जो प्रस्ताव आया उसका हम समर्थन करते हैं लेकिन, इसके साथ ही विकास प्लान भी रखा जाए। साथ ही एक बार में ही सौ सदस्यों के प्रस्ताव बनाकर रख लेने और फिर उसे हर साल 25-25 करेगे अप्रूव करने का भी छाबड़ा ने विरोध किया और कहा कि हर साल 25-25 ही फ्रेश तरीके से बनाया जाना चाहिए। इस पर एजीएम ने बात मान ली।
वहीं पूर्व चेयरमैन भोलू मेहता ने क्लब में चल रहे कामों को लेकर कहा कि इसकी शासन, प्रशासन से मंजूरी लेना जरूरी है, अभी यहां पुराने स्विमिंग पूल को तोड़कर नए रेस्त्रां को बनाने का काम हो रहा है। यदि मंजूरी नहीं ली तो यह काम अवैध हो जाएंगे और इससे क्लब को परेशानी आएगी।
भोलू मेहता ने कहा बिना अनुमति स्मैश हॉल बनाया था तब भी परेशानी आई थी। बता दें कि कुछ साल पहले अपने चेयरमैन काल में पम्मी छाबड़ा भी यह प्रस्ताव लेकर आए थे जो पास नहीं हो सका था।
राशि से क्लब में जुटाई जाएंगी नई सुविधाएं
नए सदस्य बनाने से जो राशि मिलेगी उससे क्लब में नई सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इनमें नया रेस्त्रां, खेल सुविधाओं का अपग्रेडेशन, नए कमरे, बैंक्वेट हॉल आदि बनाना शामिल है। वहीं एजीएम में पिछली एजीएम के मिनट्स के साथ ही इस साल की बैलेंस शीट भी पेश की गई। इसके साथ ही पिछले एक साल में क्लब में किए गए करीब 1.5 करोड़ रुपए डेवलपमेंट और रिनोवेशन के काम की जानकारी सदस्यों को दी गई।
अगले साल जून में होंगे क्लब के चुनाव
यशवंत क्लब के चुनाव अगले साल जून में होना है। उस लिहाज से एजीएम के फैसले अहम होंगे। नई सदस्यता से जुड़े प्रस्ताव के अनुसार आवेदकों को सदस्यता देने के लिए क्लब के 50 सीनियर मेम्बरों की कमेटी बनाई जाएगी।
30 करोड़ रुपए अगले चार साल में क्लब को मिलेंगे
यशवंत क्लब के सचिव संजुय गुरानी ने बताया कि एजीएम में 23 साल बाद सर्वसम्मति से अस्थायी तौर पर चार साल के लिए सदस्यता शुरू करने पर सहमति बनी है। हर साल सिर्फ 25 सदस्य ही बनाए जाएंगे। नए सदस्यों सहित उनके बच्चों को शामिल करें तो कम से कम 30 करोड़ रुपए अगले चार साल में क्लब को मिलेंगे।
50 पूर्व सदस्य देंगे नामों को हरी झंडी
नए आवेदकों को सदस्यता देने के लिए क्लब के 50 सीनियर मेम्बरों की कमेटी बनाई जाएगी। इनकी 75 फीसदी की सहमति के बाद ही किसी को सदस्यता दी जाएगी। कमेटी में 20 सदस्य 20 साल पुराने, 20 सदस्य पूर्व पदाधिकारी और 10 सदस्य 10 साल पुराने होंगे। नए सदस्यों का मासिक शुल्क 1500 रुपए होगा, जबकि पुराने सदस्य 500 रुपए महीना चुकाते हैं।
एजीएम के मुख्य बिंदु
– सदस्यता शुल्क 25 लाख रुपए प्रति व्यक्ति होगा।
– नए सदस्यों के बच्चों को 12.50 लाख रुपए में मेम्बरशिप दी जाएगी।
– 23 साल बाद नई मेम्बरशिप अस्थाई तौर पर खोली गई है।
– एजीएम शाम करीब सवा दो घंटे तक चली।
[ad_2]
Source link
