[ad_1]
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

पकड़ा गया वाहन चोर और बरामद चोरी की बाइक
ग्वालियर की जनकगंज थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर विक्की उर्फ जोगेन्द्र और जितेन्द्र उर्फ जीतू को गोल पहाड़िया इलाके से पकड़ा है। पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद कई वाहन चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आधा दर्जन बाइक बरामद की है। पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा करने में लगी हुई है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद कुछ अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
जनकगंज थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया है कि बीते रोज गश्त के दौरान गोल पहाड़िया से एक वाहन चोर पुलिस ने पकड़ा था। उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह बाइक चोरी की वारदात को अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम देता है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसके साथी को भी दबोच लिया।
एक के बाद एक होता गया खुलासा
पुलिस ने जब चोरों से पूछताछ की तो पहले वह सिर्फ दो बाइक चोरी की घटनाओं को स्वीकार कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें अलग-अलग बिठा कर पूछताछ की तो उनके बीच प्रतियोगिता सी लग गई और तीन-तीन बाइक चोरी करना स्वीकार किया।
यहां पर छिपाते थे चोरी की बाइक
पकड़े गए चोरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बाइक चोरी करने के बाद पकड़े ना जाए, इसके लिए जेएएच के अटेण्डर प्रतीक्षालय के पास छिपा कर रखते थे। इसका पता चलते ही पुलिस टीम उनके बताए स्थान पर पहुंची और वहां से चोरी की कई बाइक बरामद की है।
हो सकता है और वारदातों का खुलासा
पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद कुछ अन्य वाहन चोरी की वारदातों के साथ ही अन्य चोरों की जानकारी हाथ लग सकती है।
तीन से पांच हजार में सौदा
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए चोर शहर से किए गए चोरी के वाहनों को दूसरे शहरों में मात्र तीन से पांच हजार रुपए में बेच देते थे।
[ad_2]
Source link
