Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

रवींद्र भवन: मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल द्वारा 30 जून को एमपीएसडी के छात्र नाटक ‘सुहाने अफसाने’ का प्रदर्शन किया जाएगा। शाम 7 बजे से नाटक शुरू होगा। नाटक का निर्देशन विद्यानिधि वनारसे करेंगी। नाटक में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

तुलसी साहित्य अकादमी : यहां ‘आदियोगी नीलकंठ’ पुस्तक का लोकार्पण-विमर्श कार्यक्रम होगा। शाम 5 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के सीईओ डॉ. राजेश श्रीवास्तव, तुलसी अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहन तिवारी आनंद, बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक पवन कुमार जैन, लेख सुरेश पठवा और वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।

शहीद भवन : ठाकुर हरिशचंद्र सिंह संगीत कला समिति शुक्रवार शाम 6.30 बजे शहीद भवन में ‘ठाकुर हरिशचंद्र सिंह संगीत समारोह’ का आयोजन करेगी। इसमें सम्मान भी दिए जाएंगे।

जनजातीय संग्रहालय: मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों की चित्र प्रदर्शनी ‘लिखन्दरा’ चल रही है। जिसमें गोंड समुदाय की चित्रकार रजनी धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी जारी है। चित्रों में पशु-पक्षी एवं जानवरों की झलक ज्यादा दिखती है। इस प्रदर्शनी को आप निशुल्क देख सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *