Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • It’s Been 8 Days, The Operation Has Not Happened, The Doctor Is Not Able To Find It, Got The Tests Done From Outside

सागर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पलंग काे ऊंचा उठाने के लिए नीचे स्टूल लगाया है। सामने वाले पलंग का  एक पाया ईंट पर रखा है। जबकि दूसरे वार्ड में पलंग उपलब्ध हैं। - Dainik Bhaskar

पलंग काे ऊंचा उठाने के लिए नीचे स्टूल लगाया है। सामने वाले पलंग का एक पाया ईंट पर रखा है। जबकि दूसरे वार्ड में पलंग उपलब्ध हैं।

बीएमसी हड्डी वार्ड क्रमांक 13 में पलंग क्रमांक 12 पर भर्ती मरीज बीते 8 दिन से है। वे खेत में गिर गईं थी ताे हाथ टूट गया है। परिजन लेकर मेडिकल काॅलेज आए। यहां जांच कराई और प्लास्टर चढ़ा दिया। कुछ दिन बाद खाेला गया। बताया कि हड्डी सही नहीं जुड़ी है इसलिए ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद से ऑपरेशन का नंबर नहीं लग रहा है।

परिजन ने बताया कि हाथ टूटे हुए 10-12 दिन हाे गए। वार्ड में ही 8 दिन से रुके हुए हैं। घर पर काम का नुकसान हाे रहा है। यह मरीज गढ़ाकोटा से आई हैं। साथ में परिजन हैं। इसी तरह अन्य मरीज भी हैं जाे 8-10 दिन से ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं। उनके ऑपरेशन नहीं हाे पा रहे हैं। इसका कारण डाॅक्टर का छुट्टी पर हाेना और केवल एक ही डॉक्टर का हाेना बताया जा रहा है। अधीक्षक एस कुमार पिप्पल के मुताबिक मरीजाें के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। हर राेज ऑपरेशन हाे रहे हैं।

बाहर से करानी पड़ी जांचें :

मरीज के परिजन ने बताया कि ऑपरेशन के लिए जांच कराने के लिए बाेला। बताया अस्पताल में जांच नहीं हाेगी। इस कारण बाहर से कराई है। 600 रुपए खर्च हाे गए हैं। ऑपरेशन नहीं हाे पा रहा है। यह भी जल्दी हाे जाए ताे घर जाकर खेती का काम देख सकें।

जुगाड़ से पलंग काे ऊंचा किया, नीचे स्टूल लगा दिया:

पलंग क्रमांक 13 पर भर्ती मरीज के पलंग काे ऊंचा करने के लिए नीचे स्टूल व पायाें में ईंट, पत्थर लगा दिए गए हैं, ऐसा नहीं कि अस्पताल प्रबंधन के पास एक ओर से ऊंचे उठने वाले पलंग नहीं हैं, हड्डी पुरुष वार्ड में ही रखे हुए हैं लेकिन उसी तरह के पलंग इस वार्ड में नहीं हैं। यहां जुगाड़ बनाकर पलंग काे पैराें की ओर से ऊंचा उठाया गया है। यह मरीज के लिए खतरनाक भी हाे सकता है। पलंग पर वही फटे गद्दे हैं। इनका रेग्जीन फट गया है। फाेम नजर आने लगा है। फटे गद्दाें काे चादर से ढंककर रखा जा रहा है। मरीजाें के मुताबिक हर राेज चादर नहीं बदले जा रहे, मांगने पर ही चादर मिल रहा है।

  • सफाई : वार्ड में सफाई मिली। हालांकि वार्ड से अटैच टाॅयलेट हाेने के कारण बदबू वार्ड में फैल रही थी।
  • चूहे : वार्ड में इस दाैरान चूहे नजर नहीं आए।
  • मच्छर : वार्ड में जाली नहीं है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *