Fri. Apr 10th, 2026

[ad_1]

नर्मदापुरम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नर्मदापुरम में गुरुवार को पिपरिया मार्ग पर ट्रक जैसा मालभर परिवहन कर रहे लोडिंग वाहन को पकड़ा गया। परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने जांच के दौरान लोडिंग पिकअप क्रमांक GJ 31T4447 खतरनाक तरीके से चलता देखा। उक्त गाड़ी की ऊंचाई व लंबाई परिवहन विभाग की जारी गाइड लाइन से बहुत अधिक पाई गई। जिसे मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत धारा 194(1A) के तहत जप्त कर परिवहन विभाग में खड़ा करवाया गया। इसी क्रम में स्कूल बसों को माननीय सुप्रीम कोर्ट की जारी गाइड लाइन के अनुसार ओवरलोडिंग न करने व वैध दस्तावेज साथ रखकर बसों का संचालन करने के लिए पत्र जारी किया। यात्री बसों की मानसून को मद्देनजर रखते हुए जांच की गई। वाहन चालक तथा परिचालक को अधिक सवारी व अधिक गति से वाहन न चलाने की चेतावनी आरटीओ अधिकारी द्वारा दी गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *