[ad_1]
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

- मोहना के बाथम मोहल्ला की घटना
ग्वालियर के मोहना में गुरुवार रात एक एक महिला की सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों दो सगे भाई सहित तीन हैं। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद है। दो दिन पहले गली से निकलने को लेकर झगड़ा हुआ और उसी रंजिश पर यह हत्या की गई है। हमलावर महिला के बेटे और भतीजे को आवाज देते हुए आए थे, लेकिन महिला पहले बाहर निकल आई। जिस पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली सीने पर लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में भी ले लिया है। शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचा दिया है।
मोहना थाना स्थित बाथम मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय लीला बाथम की गुरुवा की रात 8 बजे गोली मारकर पास ही रहने वाले विक्की जाटव ने अपने भाई व चाचा के साथ मिलकर हत्या कर दी है। बताया गया है कि गांव मंे किसी जमीन को लेकर मृतका के बेटे और भतीजी का विक्की जाटव व उसके परिवार से विवाद चल रहा है। पर इस रंजिश में आग का काम दो दिन पहले गली से निकलने को लेकर हुए झगड़े से हुआ है। गली से निकलने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा वा हाथापाई हुई थी। उस समय तो आसपास के लोगों के बीच बचाव करने से मामला सुलझ गया था। पर विक्की जाटव को अपनी बेइज्जती सहन नहीं हो रही थी। रविवार को विक्की अपने भाई प्रीतम व चाचा विनोद के साथ पहुंचा और लीला बाथम के बेटे व भतीजे का नाम लेकर गालियां दी और बाहर आने के लिए कहा। बेटा बाहर आ पाता उससे पहले लीला बाथम आ गई। उसके पीछे उसका भतीजा था। विक्की ने कट्टे से गोली चला दी। गोली महिला के सीने में जा लगी और वह वहीं ढेर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचा दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद गांव में तनाव
घटना के बाद से मोहना के बाथम मोहल्ला में तनाव पसरा हुआ है। हत्या करने वाले भी पड़ोस की गली में रहते हैं। जिस कारण पुलिस को आशंका है कि दोनों पक्ष फिर से न भिड़ जाएं। तनाव और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
[ad_2]
Source link
