[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Said – Kamal Nath Will Have To Learn, He Comes To Announce Before The Election And Then Leaves
ग्वालियर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जनसभा के मंच पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत करते हुए
- किलागेट पर जनसभा में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने भरी हूंकार
ग्वालियर में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर गुरुवार को ग्वालियर विधानसभा में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्षी पार्टियों पर निशाना भी साधा। आगामी चुनाव से पहले यह बड़ी जनसभा है। पहले एक रुपए का 15 पैसा ही आमजन तक पहुंचता था अब ऐसा नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। सिंधिया ने कहा कि एक जमाना था जब केंद्र से प्रधानमंत्री एक रुपया जनता के लिए भेजते थे तो सिर्फ 15 पैसा पहुंचता था। 85 पैसा भ्रष्टाचारियों की जेब में जाता था, लेकिन आज मोदी सरकार ने योजनाओं का डिजिटलाइज़ेशन कर कैशलेस पेमेंट कर भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगा दिया है। अब जनता का पैसा शत प्रतिशत जनता के पास पहुंचता है।
आज भारत की अखंडता उसकी ताकत है
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हमारी स्थिति भीख मांगने जैसी थी लेकिन आज मोदी सरकार में हम दुनिया को वैक्सीन दे रहे हैं। आज मोदी जी का पूरी दुनिया में शीर्ष नेता के तौर पर सम्मान होता है। मोदी की अगुवाई में भारत चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर है। आज भारत किसी से डरता नहीं है, भारत अपनी अखंडता कायम रखने के लिए कोई भी कदम उठा सकता है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत सफलता की उड़ान भर रहा है।
पूर्व सीएम कमलनाथ पर साधा निशाना
मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कमल नाथ और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कमल नाथ को खुद सीखना पड़ेगा, दावा करने वाले बहुत आ जाते हैं। चुनाव के पहले घोषणा करने आ जाते हैं फिर चले जाते हैं। उसके बाद 5 साल उनका कोई नामोनिशान नहीं दिखता है। आज जनता के साथ जुड़ाव और जनता की कठिनाइयों का समाधान करने के लिए केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तैयार रहता है। कोरोना काल मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी जान हथेली पर रखकर जनता की सेवा कर रहे थे। जो लोग आज दावा करते हैं वह लोग पहले भी दावा करते रहे, जनता जानती है जनता समझदार है और जनता ये भी जानती है, कि जनता के लिए दिल की गहराइयों से कौन मेहनत मशक्कत और पसीना बहा रहा है और कौन बंद कमरे में बैठकर दावा और घोषणा कर रहा है।
[ad_2]
Source link
